दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

कोठी थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पहले हादसे में साइकिल सवार रामसिंह को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। दूसरे हादसे में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल

कोठी। थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहले हादसा क्षेत्र के मदारपुर चौराहे पर हुआ। जब अकबरपुर गांव निवासी साइकिल सवार रामसिंह पुत्र दृगपाल मदारपुर चौराहे स्थित दूध डेरी पर जा रहे थे। तभी कोठी तरफ से पहुंची तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार प्रांशु पुत्र रमेश निवासी कनावापुर व विकास पुत्र मायाराम निवासी सरायमीर की टक्कर हो गई। तीनों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। जहां राम सिंह की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

वही दूसरा हादसा क्षेत्र केसरगंज सिद्धौर मार्ग स्थित अरूई गांव के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें आकाश निवासी सैदपुर पुराई थाना कोठी व रामस्वरूप निवासी महादेवनपुरवा थाना कोठी चोटिल है। जिसमें रामस्वरूप घायल हो गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।