चोरी की घटनाओं पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश
Barabanki News - बाराबंकी में चोरी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। 21 मई को कुतलूपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर 1.70 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसके बाद 26 मई को ब्राइट टू व्हील सेल्स शोरूम में भी चोरी हुई, जिसमें 85 हजार रुपये नकद और चांदी के सिक्के चुराए गए।

बाराबंकी। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसके कारण इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। फतेहपुर थाना के कुतलूपुर गांव में 21 मई की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाय। वृद्धाश्रम प्रबंधक कमलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई की रात उनकी पत्नी घर में सो रही थीं। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और चाबी निकालकर ताला खोल लिया। चोर करीब 1.70 लाख रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। 22 मई की सुबह घटना की जानकारी हुई।इधर सतरिख थाना क्षेत्र स्थित ब्राइट टू व्हील सेल्स शोरूम में भी चोरी की घटना हुई।
शोरूम प्रबंधक विवेक कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मई की रात चोर पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए और कैश काउंटर तोड़कर लगभग 85 हजार रुपये नकद तथा चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


