पिपरी महार की जर्जर सड़क की मरम्मत जल्द

Apr 04, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - रामनगर में पिपरी महार सड़क के नवीनीकरण की मंजूरी मिल गई है। यह सड़क करीब 1200 मीटर लंबी है और इसके जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती थी। अब टेंडर प्रक्रिया जारी है और कार्य शीघ्र शुरू होगा।

पिपरी महार की जर्जर सड़क की मरम्मत जल्द

रामनगर। क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी पिपरी महार सड़क के दिन बहुरने वाले हैं, क्योंकि इसके नवीनीकरण की मंजूरी मिल गई है। करीब 1200 मीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उक्त पिपरी महार मार्ग करीब चार साल से कई हिस्सों में उखड़ पूरी तरह जर्जर हो चुका है। गड्ढों और टूटी सतह के कारण इसेसे गुजरना वाहन चालकों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब होती जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता। लोक निर्माण विभाग खण्ड तीन पैच बनाकर काम चला रहा था।

अवर अभियंता ज्ञानेंद्र मौर्य ने बताया कि स्वीकृति मिल गई। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर फाइनल होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।