Barabanki News: मारपीट में घायल गर्भवती की मौत में मामले में एक गिरफ्तार
Barabanki News: जैदपुर के दौलतपुर में मारपीट के बाद घायल गर्भवती महिला आरती की शनिवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संक्रमण और गर्भ में शिशु की मौत का पता चला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है। घटना 20 अगस्त को हुई थी।

Barabanki News: जैदपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में 20 अगस्त को हुई मारपीट में घायल गर्भवती महिला की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती की मौत उसके गर्भ में शिशु की मौत होने और संक्रमण से पु्ष्टिट हुई थी। पुलिस ने मामले में दो युवकों पर दर्ज मुकदमें के आधार पर सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। ग्राम दौलतपुर निवासी रामफेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे मकान के सामने मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के गोविंद और रामललित वहां पहुंचे और रामफेर, उनकी गर्भवती पत्नी आरती व मां मालती के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के दौरान आरती के पेट में चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई और दो दिन बाद ही उपचार के दौरान शनिवार को आरती ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के मामले में पुलिस ने पहले ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। उक्त मामले में महिला की मौत होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने से पुलिस ने मुकदमें में गंभीर धाराओं बढोत्तरी करते हुए आरोपी गोविंद को सोमवार को बरायन पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बना लगातार छापोमारी की जा रही हैं।


