416 ग्राम मार्फीन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Feb 12, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - जैदपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 416 ग्राम मार्फीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस अब मुख्य तस्कर की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी ने बताया कि उसने मार्फीन ओसामा से खरीदी थी।

416 ग्राम मार्फीन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जैदपुर। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 416 ग्राम मार्फीन को गिरफ्तार किया है। उसका सहयोगी पुलिस को मौके से चकमा देकर फरार हो गया। मार्फीन बेचने वाले मुख्य तस्कर की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा चौराहे के पास बुधवार की देर रात कोतवाल संतोष सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार को पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया।

पुलिस को देखकर कार सवार युवक कार को मोड़ कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी की तो उसमें एक बैग में 416 ग्राम मार्फीन, दो मोबाइल बरामद हुए। कार सवार युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चन्दन राज निवासी मोहारीपुरवा पैसार कोतवाली नगर बताया। इस दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि वह मार्फीन ग्राम टिकरा निवासी ओसामा से खरीद कर लाया है। पुलिस ने ओसमा के घर व संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज लिया गया है। साथ ही फरार साथियों की तलाश में दबिश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।