Barabanki News: एक माह पूर्व हुई चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: हैदरगढ़ में एक माह पूर्व कुमेदान पुरवा गांव में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। चोरी में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस अब चार दिनों बाद प्रेस वार्ता में मामले की पूरी जानकारी देगी।

Barabanki News: एक माह पूर्व हुई चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

Barabanki News: हैदरगढ़। एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के कुमेदान पुरवा गांव मे हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। तीन आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। एक आरोप पुलिस पकड़ से दूर है। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के कुमेदान का पुरवा मजरे अंसारी गांव निवासी अमित गुप्ता के घर मे बीती 31 जुलाई की रात चोरों ने धावा बोलकर नकदी व महगें मोबाइल सेट सहित जेवरात उठा ले गए थे। इस चोरी के मामले मे पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के रानीखेर निवासी दुर्गेश लोध के पास से चोरी हुए मोबाइल सेट व जिला अमेठी थाना शिवरतनगंज टिकरी गांव निवासी सूरज पासी के पास से चार हजार नकदी व अन्य माल बरामद हुआ।

तीसरा आरोपी टिकरा गांव निवासी दिलीप पासी है। उसके पास से भी नकदी बरामद हुई है। चौथा आरोपी दिलीप का जीजा है। उस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: एक माह पूर्व हुई चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार