दो माह बाद जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
Barabanki News - असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के पकरिहा गांव में दो महीने पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर धारदार हथियार से हमला करने और मारपीट का आरोप है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

कोठी। दो माह पहले असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के पकरिहा गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर धारदार हथियार से हमला करने और मारपीट का आरोप है। असंद्रा इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने 7 जनवरी 2026 को गांव निवासी केशवराम की तहरीर पर गांव निवासी गुल्ले, उनके दो बेटों नौमी लाल, अन्नूलाल और परिवार के राम प्रकाश के विरुद्ध धारदार हथियार से जानलेवा हमला व मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच हलका दरोगा हरेंद्र प्रसाद गौड़ को सौंपी गई थी। जांच और विवेचना में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी राम प्रकाश पुत्र छोटेलाल और सुखमी लाल उर्फ अन्नू लाल को गिरफ्तार कर लिया।
उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


