Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsOver 20 000 Voters Missing in Barabanki Election Officials Face Challenges
अपने मूल पते से गायब हैं 20 हजार से अधिक मतदाता

अपने मूल पते से गायब हैं 20 हजार से अधिक मतदाता

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी में 20,571 मतदाता अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। बीएलओ को इन मतदाताओं के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। इसके अलावा, 57,363 मतदाता की मृत्यु हो चुकी है। कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में यह समस्या उत्पन्न हुई है। कई मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

Tue, 2 Dec 2025 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। अपने पते पर नहीं मिले बीस हजार से अधिक मतदाता। अगल बगल रहने वाले भी इन बीस हजार से अधिक मतदाताओं के बारे में नहीं दे पा रहे जानकारी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 20571 ऐसे मतदाता हैं, जो अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। इसको लेकर बीएलओ परेशानी में पड़ गए हैं। इसके अलावा 57363 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। बताते चलें कि जिले में कुल छह विधानसभाएं हैं। जिसमें कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़ है। आंकड़ों पर गौर करें तो कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में 1535 मतदाता ऐसे हैं जो ढूंढे से भी नहीं मिल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे ही रामनगर में 3064, बाराबंकी में 2028, जैदपुर में 2683, दरियाबाद में 5108 जबकि हैदरगढ़ में 6153 मतदाताओं का कोई पता नहीं मिल रहा है। इसके अलावा एक लाख 88 हजार 74 मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि एसआईआर में लगाए गए बीएलओ पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। कुछ बीएलओ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो मतदाता गायब हैं वे तो चिह्नित कर लिए जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या हम लोगों के सामने उन मतदाताओं को लेकर आ रहे है, जो फार्म भर कर देने में आनाकानी कर रहे हैं और सुबह शाम बुलाकर दौड़ा रहे हैं। इससे समय तो जाया हो ही रहा है। बाकी कार्य भी प्रभावित हो जा रहे हैं।