शपथ ग्रहण समारोह में विकास को नई गति देने का संकल्प
Barabanki News - रामसनेहीघाट में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विकास को नई गति देने का संकल्प लिया गया। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने नगर पंचायतों के समग्र विकास की बात की। नए सभासदों को पद की शपथ दिलाई गई और नगर पंचायत अध्यक्ष ने सहयोग की अपील की।

रामसनेहीघाट। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विकास को नई गति देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी नगर पंचायतों को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर उनका समग्र विकास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामसनेहीघाट नगर पंचायत में अब तक कई करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा चुके हैं और शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। शासन द्वारा रामसनेहीघाट नगर पंचायत में दीपक वर्मा, विवेक कुमार तिवारी और रितेश शंकर गुप्ता को सभासद नामित किया गया है, जबकि दरियाबाद नगर पंचायत में विकास जायसवाल, अनुज कुमार शुक्ला और सुरेश लोधी को नामित किया गया है।समारोह
में एसडीएम अनुराग सिंह ने सभी नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने नव-नामित सदस्यों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से नगर पंचायत को नई पहचान मिलेगी।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


