संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
Barabanki News - रामनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक अधेड़ का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक श्याम सुंदर वर्मा की पत्नी की मौत 10 साल पहले हुई थी। वह शराब पीने के लिए जाने जाते थे और दिनभर अपने दोस्तों के साथ रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरतगंज। रामनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर से लापता अधेड़ का शव शनिवार की सुबह गांव के पास ही आम की बाग में पेड़ से शर्ट के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो हतप्रभ रह गए। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतरा। मृतक के पुत्र गांव के ही तीन लोगों पर पिता की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पेड़ पर फंदे से लटका था शव: बसंतपुर गांव निवासी श्याम सुंदर वर्मा (55) पुत्र उदित नारायण वर्मा की पत्नी की मौत करीब 10 साल पहले बीमारी के कारण हो चुकी थी।
शनिवार की सुबह श्याम सुंदर का शव भी गांव के पास ही आम की बाग में पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटका मिला। आग की ओर सुबह गए ग्रामीणों ने श्याम सुंदर का शव फंदे से लटका देखा तो हतप्रभ रह गए। मौके पर भीड़ जुट गई। बेटों ने उतारा शव: श्याम सुंदर का शव मिलने की सूचना उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। कुछ ही देर में वहां रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। मृतक के बेटों दीनदयाल, संजू और मनजीत ने पिता के शव को पेड़ से नीचे उतारा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दिनभर अपनी तीन दोस्तों के था अधेड़: परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से श्याम सुंदर शराब पीने लगा था। बताया किया दो जनवरी की दोपहर वह अपने बेटे व बहू से झगड़ने के बाद नाराज होकर घर से चला गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें उनके तीन दोस्तों के साथ देखा। तीनों ने दिन में शराब पीना शुरू कर दिया था। बेटों ने लगाया हत्या का आरोप: रात में श्याम सुंदर के घर नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित आग की बाग में शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के बेटों दीनदयाल, संजू और मनजीत ने दिनभर पिता के साथ रहे उनके तीन दोस्तों पर ही हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। जिससे आत्महत्या लग रहा है। हालांकि बेटे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




