रेलवे क्रासिंग के पास मिला अज्ञात युवक का शव

Apr 05, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह ग्राम गुड़ौली के पास रेलवे लाइन के किनारे रेलवे क्रासिंग के पास मिला अज्ञात युवक का शव

रेलवे क्रासिंग के पास मिला अज्ञात युवक का शव

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह ग्राम गुड़ौली के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी। गुड़ौली गांव से कुछ ही दूर रेल लाइन निकली है। सुबह गांव के इधर निकले तो रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख ठिठक गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शव किसी 25 वर्षीय युवक का था। उसके शरीर पर बनियान व लोअर मौजूद था। सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान मौजूद थे। सूचना पर पुलिस के अलावा आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। फौरी तौर पर युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही थी।

लेकिन तलाशी में मृतक के पास कोई कागजात व फोन आदि नहीं मिला। पुलिस ने प्रयास किए लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए पुलिस आसपास थानों से भी सम्पर्क कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन से गिर कर मौत होने की आशंका है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।