बंदरों के हमले में छह लोग घायल

Feb 13, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - सुबेहा में बंदरों ने आतंक मचाया है, जिसमें आठ लोगों को काटा गया है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। सभी घायल अपने इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। समाजसेवी चौधरी हुमायूं हुसैन ने जिलाधिकारी से सुरक्षा की अपील की है।

बंदरों के हमले में छह लोग घायल

सुबेहा। बंदरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर आतंक मचा रखा है। जिसके चलते बच्चे स्कूलों को जाने से कतरा रहे है। नगर पंचायत सुबेहा में बीते दो दिनों के अंतराल में आठ लोगों को बंदरो ने काटकर लहुलूहान कर चुके हैं। जिसके चलते छोटे बच्चे स्कूलों मे जाने से आनाकानी कर रहे है। सभी घायल अपना इलाज निजी अस्पतालो मे करा रहे है। शुक्रवार के दिन केवल सुलेमानपुर मोहल्ला में जनक दुलारी पत्नी जगमोहन, नशरा पुत्री असगर, मो. फैसल पुत्र सुल्तान को काट लिया। समाजसेवी चौधरी हुमायूं हुसैन ने जिलाधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाईं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।