कम्प्यूटर कोचिंग गया छात्र लापता, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी के तेलमा गांव में 17 वर्षीय छात्र निखिल गौतम करीब पांच दिन पहले कम्प्यूटर कोचिंग के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कम्प्यूटर कोचिंग गया छात्र लापता, केस दर्ज

बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र के तेलमा गांव में करीब पांच दिन पहले कम्प्यूटर कोचिंग गया छात्र लापता हो गया। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तेलमा गांव निवासी हीरावती पत्नी रामधीरज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र निखिल गौतम (17) गत 25 मई की शाम करीब साढ़े चार बजे कम्प्यूटर कोचिंग जाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।