शार्ट-सर्किट से एक के बाद एक कर फुंक गईं सात गुमटियां

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर में मंगलवार सुबह चार बजे भीषण आग लग गई। इस आग में कई सब्जी और पान मसाला बेचने वाली लकड़ी की गुमटियां जलकर खाक हो गईं। लगभग सात दुकानों को पूर्ण और आंशिक क्षति हुई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शार्ट-सर्किट से एक के बाद एक कर फुंक गईं सात गुमटियां

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार की सुबह तड़के करीब चार बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में सब्जी और पान मसाला बेचने के लिए रखी लकड़ी की कई गुमटियां व दुकानें जलकर खाक हो गईं। लगभग सात दुकानें पूरी तरह और कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। ये दुकानें तहसील की बाउंड्री के पास सिरौली-उधौली मार्ग पर स्थित थीं। धुसेडिया गांव के निवासी इन अस्थायी दुकानों से अपना जीवन यापन करते थे। ये दुकानें मुख्य रूप से लकड़ी की गुमटियों, तिरपाल और लकड़ी के टट्टर का उपयोग करके बनाई गई थीं।आग

लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, ग्राम प्रधान श्रवण वर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक इसने विकराल रूप ले लिया था।इस अग्निकांड में धुसेडिया निवासी विक्रमादित्य पुत्र इंद्रपाल, पिंटू पुत्र दुखहरन, रामसमुझ पुत्र रामसजीवन, गुड्डू पुत्र लल्लू और शिवशंकर पुत्र लल्लू सहित कई दुकानदारों को भारी क्षति हुई है।फायर ब्रिगेड टीम के प्रभारी रामसनेही ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।