दिव्यानंद महाराज की जयंती पर 35 बेटियों का हुआ विवाह

Jan 01, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - सिद्धौर क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में गुरुवार को 35 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। गुरु स्वामी दिव्यानंद महाराज की जयंती पर हुए इस कार्यक्रम में वर-वधुओं को उपहार और आशीर्वाद दिया गया। सभी जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।

दिव्यानंद महाराज की जयंती पर 35 बेटियों का हुआ विवाह

कोठी। सिद्धौर क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में गुरुवार को सातवें दिव्य रूहानी संदेश एवं विशाल संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 35 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक ने वर-वधु को उपहार व आशीर्वाद देकर विदा किया। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में गुरु स्वामी दिव्यानंद महाराज की जयंती पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके आयोजक में गिरजा शंकर, रामनाथ, सुखमी लाल व प्रधान असदामऊ शुभकरन शामिल थे। विवाह समारोह में पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वर-वधू को सात फेरे दिलाए गए। सभी जोड़ों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पायल संग शैलेन्द्र कुमार, नन्दनी संग अनुज कुमार, नैन्सी संग अकित, पूजा देवी संग सोनू, सलोनी संग अमरजीत, आरती संग मनोज, दामिनी संग राम नरेश, अंजली संग अमित, काजल संग ललित कुमार, सरोज संग मनीष, सुधा संग ओमकार, रीता देवी संग सचिन कुमार, सुष्मिता संग भानू गौतम, संगीता देवी संग श्यामू, पुष्पा संग कुलदीप, सुकोमल संग संजीत, रामलली संग सोनू, उजाला संग रामू कुमार, अंजली देवी संग विपिन कुमार, शिव रानी संग सूरज वर्मा, जूली संग रोहित, शिवानी संग सर्वेश कुमार, पूनम संग उमेश कुमार, कीर्ति संग अभय, काजल संग चन्दन सिंह, अनामिका संग आशीष और सोनी संग विशाल कुमार सहित कुल 35 जोड़े शामिल थे। विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप बेड, अलमारी, बक्सा और बाल्टी सहित अन्य घरेलू सामग्री प्रदान की गई। समारोह में आए वर-वधू के रिश्तेदारों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;