Mass Tree Plantation Campaign in Barabanki Governor Anandiben Patel to Participate तैयारियां पूरी, आज वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगी राज्यपाल , Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsMass Tree Plantation Campaign in Barabanki Governor Anandiben Patel to Participate

तैयारियां पूरी, आज वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगी राज्यपाल

Barabanki News - बाराबंकी में बुधवार को 'तीन पेड़, एक उद्देश्य' के तहत पौधरोपण महाअभियान होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आर्मी कैंट परिसर में नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाकर त्रिवेणी की स्थापना करेंगी। इस अभियान में 58...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 9 July 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
तैयारियां पूरी, आज वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगी राज्यपाल

बाराबंकी। तीन पेड़, एक उद्देश्य- पृथ्वी को समृद्ध बनाने और एक पेड़ मां के नाम रोपित करने की थीम पर इस बार पौधरोपण का महाअभियान बुधवार को होगा। आयोजित होने वाले वन महोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिरकत करेंगी। वे आर्मी कैंट परिसर में त्रिवेणी की स्थापना करेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को अधिकारी कर्मचारी सड़क निर्माण, सफाई और मंच बनाने के साथ ही पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने के कार्य में लगे रहे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को होने वाले वन महोत्सव के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम स्थल पर सुबह 8.30 बजे पहुंचेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा करेंगे।

शहर स्थित आर्मी कैंट परिसर में उनके द्वारा त्रिवेणी की स्थापना नीम, पीपल व बरगद के पौधे रोप कर किया जाएगा। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने कहा कि बुधवार को ही जिले में महाअभियान चलाकर 58 लाख पौधे रोपे जाएंगे। सेना के जवान भी इस मुहिम के साक्षी बनेंगे। संबंधित विभागों को आवंटित लक्ष्य के मुताबिक पौधों की व्यवस्था कराई जा रही है। तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनेस्मा मार्ग के पास जर्जर सड़क का निर्माण कार्य होता रहा। बस स्टेशन से आर्मी कैंप परिसर तक नगर पालिका के सफाई कर्मचारी साफ सफाई में जुटे रहे। सड़क के दोनों ओर ब्लीचिंग व चूना का छिड़काव होता रहा। आर्मी कैंप परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण के लिए वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गड्ढों को खोदवाने का कार्य कराया जा रहा था। परिसर में ही मंच बनाने का कार्य पूरा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों पुख्ता की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।