Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsMajor Accident Averted at Kalyani River Bridge Overloaded Trolley Overturns
कल्याणी नदी पुल पर वैन व ट्रैक्टर-ट्राली टकराई

कल्याणी नदी पुल पर वैन व ट्रैक्टर-ट्राली टकराई

संक्षेप:

Barabanki News - फतेहपुर में कल्याणी नदी पुल पर गन्ना लदी ट्राली पलट गई, जिससे एक वैन टकरा गई। वैन की गति कम होने के कारण तीन लोग मामूली घायल हुए। पुल पर अंधेरा और कोहरा था, जबकि ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पहले भी इस पुल पर बड़ा हादसा हो चुका है, लेकिन अब भी सुरक्षा मानकों का अभाव है।

Mon, 1 Dec 2025 08:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। करीब एक माह बाद कल्याणी नदी पुल पर फिर बड़ा हादसा होते बचा। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात गन्ना लदी ट्राली पुल पर पलट गई। कुछ देर बाद इसी ट्राली में बारात से लौट रही वैन जा भिड़ी। गनीमत रही वैन की रफ्तार काफी कम थी। जिससे तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। देर रात हुआ हादसा: देर रात करीब तीन बजे फतेहपुर की ओर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली बाराबंकी जा रही थी। पुल पर चढ़ते समय अचानक ट्रैक्टर से अलग हुई ओवरलोड ट्राली अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुल पर अंधेरा और कोहरा था। इस दौरान रात लगभग 3:20 बजे बिशुनपुर की ओर से आयी इको वैन धुंध होने के कारण ट्राली से जा भिड़ी। वैन में पांच लोग सवार थे। फतेहपुर के ग्राम गौरी बनियानी से बारात जुग्गौर गई थी। वैन में सवार लोग इसी बारात से वापस लौट रहे थे। वैन बन्नी सलेमाबाद के राजेश की थी। गनीमत रही कि कोहरे के कारण वैन की रफ्तार काफी कम थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही बिशुनपुर चौकी प्रभारी मिथिलेश यादव के अलावा इसरौली पुलिस चौकी से फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल तीन लोगों को एम्बुलेंस से सीएचसी देवां भेज दिया। जेसीबी मशीन बुलाकर वैन व ट्राली को किनारे कर रास्ता साफ कराया गया। पुल पर रोशनी व समतल सड़क का अभाव: 4 नवम्बर को कल्याणी नदी पुल पर ट्रक से अर्टिगा कार भिड़ने से हुए भीषण हादसे में आठ लोगों को जान चली गई थी। जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। इसके बावजूद अभी पुल पर लाइट व सुरक्षा मानकों के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ठीक पुल पर सड़क के दोनों ओर असमतल उछाल है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।