महाशिवरात्रि पर निकलेगी जागरण यात्रा

Feb 09, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - निन्दूरा में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा कल्याणी नदी के तट से शुरू होकर बड्डूपुर स्थित मूरत स्वामी मंदिर तक जाएगी। लोक भारती द्वारा आयोजित इस यात्रा में जलाभिषेक किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर निकलेगी जागरण यात्रा

निन्दूरा। क्षेत्र में कल्याणी नदी के उद्गमस्थल धन्नाग तीर्थ से आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जागरण यात्रा कल्याणी नदी के पावन तट से पूजन अर्चन कर बड्डूपुर स्थित मूरत स्वामी मंदिर दिव्य धाम पर निर्मित शिवालय तक जाएगी। लोक भारती अवध प्रांत के तत्वाधान में आयोजित यात्रा का संयोजन लोक भारती के प्रांत सहसंयोजक राम लखन शुक्ला के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसके लिए कल्याणी नदी जागरण के लिए एवं पदयात्रा में शामिल होने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मूरत स्वामी दिव्य धाम में शिव प्रताप सिंह व कुंवर मनोज कुमार सिंह द्वारा निर्मित शिवालय पर मां कल्याणी नदी के पावन जल से जलाभिषेक किया जाएगा।

लोक भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विजय बहादुर सिंह, लोक भारती के प्रांतीय संयोजक कमलेश सिंह, प्रभारी रामकुमार यादव, भानु प्रताप सिंह, रामू मौर्य, हरिहर प्रसाद यादव, राम सिंह मौर्य, सुधीर यादव, रामदास रावत, सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।