तुम मुझसे प्यार करो नहीं तो जान से मार दूंगा... एक तरफा प्यार में पागल युवक ने दी धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - एक महिला से एकतरफ़ा प्यार में पागल युवक की धमकी तंग महिला ने थाने में लगाई गुहार। थाना टिकैत नगर क्षेत्र में एक महिला से लगातार छेड़छाड़ और जान से मारन

तुम मुझसे प्यार करो नहीं तो जान से मार दूंगा... एक तरफा प्यार में पागल युवक ने दी धमकी

बाराबंकी, संवाददाता। तुम मुझसे प्यार करो नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा...एक महिला से एकतरफ़ा प्यार में पागल युवक की धमकी तंग महिला ने थाने में लगाई गुहार। थाना टिकैत नगर क्षेत्र में एक महिला से लगातार छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना टिकैत नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि कस्बा दरियाबाद निवासी अभिषेक यादव पिछले 6-7 महीनों से उसे रास्ते में रोककर परेशान कर रहा था। आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर मांगता था और मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करता था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुका है।शिकायत में यह भी बताया गया कि 11 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे आरोपी ने दूसरे के फोन से कॉल कर प्यार कुबूल करने के लिए कहा, साथ ही अन्यथा की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर टिकैत नगर थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।