Barabanki News: महादेवा मेला के दिन ऑडिटोरियम के पास स्थानीय पुलिस तैनाती की मांग
Barabanki News: रामनगर के स्थानीय निवासियों ने महादेवा ऑडिटोरियम के पास तैनात बाहरी पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्थानीय पुलिस की तैनाती की मांग की ताकि उनकी पहचान के बाद उनकी आवाजाही सुचारु हो सके। लोगों का कहना है कि बाहरी पुलिस से अभद्रता होती है।

Barabanki News: रामनगर। महादेवा ऑडिटोरियम के पास रविवार और सोमवार को तैनात बाहरी पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि इस महत्वपूर्ण प्वाइंट पर बाहरी दरोगा-सिपाहियों के साथ स्थानीय थाने के कम से कम एक दरोगा और एक सिपाही की तैनाती की जाए ताकि स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। रजनापुर के राजकुमार, लोधौरा के आदित्य पुजारी, लैन के पप्पू, मंझौनी निवासी अनिल अवस्थी बिंदौरा परसपुर के अमित कुमार व लंबा पुरवा के राजेश, सुरवारी के राहुल ने बताया कि आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन अपने घरों को आते-जाते हैं। रविवार और सोमवार को बाहरी फोर्स द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की जाती है और कई बार घर जाने से भी रोक दिया जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहचान या आधार कार्ड दिखाने के बावजूद उनकी बात नहीं मानी जाती। पुलिसकर्मी लोगों से अभद्रता भी करते हैं जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति बनती है। लोगों का कहना है कि यदि मौके पर स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहें तो वे गांवों और स्थानीय रास्तों से आने-जाने वाले लोगों को पहचानकर वास्तविक स्थिति समझ सकते हैं。
स्थानीय निवासियों की मांग
स्थानीय निवासियों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि रविवार और सोमवार को ऑडिटोरियम के पास बाहरी फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्थानीय लोगों की आवाजाही भी सुचारु बनी रहे।


