देर शाम को टीन शेड व चैंबर तोड़े जाने से अधिवक्ता खफा

Apr 08, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी में सिविल कोर्ट परिसर में कुछ अधिवक्ताओं के टीनशेड और चैंबर को तोड़ दिया गया। अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। जेसीबी मशीन को आक्रोश के चलते वापस लौटना पड़ा। जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला जज से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देर शाम को टीन शेड व चैंबर तोड़े जाने से अधिवक्ता खफा

बाराबंकी। स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में स्थित कुछ अधिवक्ताओं के टीनशेड व चैंबर मंगलवार की देर शाम तोड़े दिए गए। इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ता मौके पर पहंुच गए और नाराजगी जताई। कोर्ट परिसर में सिविल बार के पास कुछ एक अधिवक्ता के टीन शेड तोड़कर उसका मलबा उठाया जाने लगा। इसकी जानकारी जैसे ही साथी अधिवक्ताओं को हुई तो वे मौके पर पहंुचकर मलबे को वही रोक लिया। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखकर जेसीबी मशीन वापस लौट गई । मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। जिला बार के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने बताया की कल जिला जज से बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर अधिवक्ता सुनीत अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, संजीव समेत दर्जनों अधिवक्ता कचहरी परिसर पहंुच गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।