श्रोताओं ने सुनी जामवंती विवाह की कथा

Jan 22, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - निन्दूरा के खटौली गांव में भागवत कथा के चौथे दिन चंद्रशेखर महाराज ने जामवंती विवाह की कथा सुनाई। कथा में बताया गया कि श्री कृष्ण और जामवंत के बीच 28 दिन तक युद्ध हुआ। अंत में जामवंत ने श्रीराम का स्मरण किया और कृष्ण ने उन्हें दर्शन दिए। जामवंत ने कृष्ण की स्तुति कर अपनी कन्या का विवाह उनसे किया।

श्रोताओं ने सुनी जामवंती विवाह की कथा

निन्दूरा। क्षेत्र के खटौली गांव में भागवत कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को प्रवंचक चंद्रशेखर महाराज ने पंडाल में मौजूद श्रोताओं को जामवंती विवाह की कथा सुनाइए। कथा वाचक ने कहा कि श्री कृष्ण और जामवंत दोनों ही पराक्रमी थे। युद्ध करते हुये गुफा में 28 दिन बीत गए। कृष्ण की मार से महाबली जामवंत की नस टूट गई। वह अति व्याकुल हो उठा और अपने स्वामी श्रीराम का स्मरण करने लगा। जामवंत के द्वारा श्रीराम के स्मरण करते ही भगवान श्री कृष्ण ने श्रीराम के रूप में उसे दर्शन दिये। जामवंत उनके चरणों में गिर गया और बोला हे भगवान अब मैंने जाना कि आपने यदुवंश में अवतार लिया है।

श्री कृष्ण ने कहा हे जामवंत तुमने मेरे राम अवतार के समय रावण के वध हो जाने के पश्चात मुझसे युद्ध करने की इच्छा व्यक्त की थी और मैंने तुमसे कहा था कि मैं तुम्हारी इच्छा अपने अगले अवतार में अवश्य पूरी करूँगा। अपना वचन सत्य सिद्ध करने के लिये ही मैंने तुमसे यह युद्ध किया है। जामवंत ने भगवान श्री कृष्ण की अनेक प्रकार से स्तुति की और अपनी कन्या जामवंती का विवाह उनसे कर दिया। कथा में ओम प्रकाश, हरि ओम, अयोध्या प्रसाद, छोटेलाल व सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;