Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsKisan Mahapanchayat Preparation Meeting Held in Deva Sharif by Bhakiyu Tikait Youth Wing

17 को महापंचायत में आएंगे राकेश टिकैत
संक्षेप:
Barabanki News - देवा शरीफ में भाकियू टिकैत युवा विंग ने मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक में 17 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत की सफलता पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि चौधरी राकेश टिकैत होंगे। किसानों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
Feb 09, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
देवा शरीफ। भाकियू टिकैत युवा विंग ब्लॉक अध्यक्ष देवा अरशद अली के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया। बैठक में आगामी 17 फरवरी को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस महापंचायत में मुख्य अतिथि चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता शामिल हो रहे हैं। इसलिए भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर बलराम यादव, मो. इस्माईल, फैसल मलिक, रियाज़, अज्जू, नफीस मलिक, राजेश गौतम, भानु प्रताप रावत, मो असद व सरिता देवी गौतम आदि मौजूद रही।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




