Barabanki News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक आरोप लगा पोस्ट की, केस दर्ज
Barabanki News: बाराबंकी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवाबगंज में तैनात अनुदेशक मनोज कुमार ने एक पत्र और वीडियो के जरिए गंभीर आरोपों का सामना किया है। आरोपों में अवैध धनराशि मांगना, अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न शामिल हैं। मसौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki News: बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवाबगंज में तैनात अनुदेशक पर किसी ने एक्स प्लेटफार्म पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अनुदेशक ने मसौली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवाबगंज में मनोज कुमार अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने मसौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन जुलाई को एक्स पर एक पत्र और वीडियो सार्वजनिक रूप से पोस्ट किया गया था। इसमें उन पर प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अवैध धनराशि मांगने, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न करने जैसे आरोप लगाए गए। तहरीर में कहा गया कि चार जुलाई को मामले की जांच के लिए साइबर सेल को शिकायत भेजी गई, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा सोशल मीडिया आईडी बदल दिए जाने के कारण जानकारी नहीं हो सकी।
इसके बाद अज्ञात लोगों द्वारा अलग-अलग एक्स आईडी से नाम बदलकर लगातार गलत और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की। मसौली पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


