Barabanki News: सामान्य दिनों में भी बढ़ रही पैदल कांवड़ियों की संख्या

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: रामनगर में लोधेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दिनों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। भक्त प्रतिदिन कांवर में जल भरकर लंबी दूरी पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचते हैं। हाल ही में दो भक्तों ने सरयू नदी से जल लाकर भोलेनाथ को अर्पित किया।

Barabanki News: सामान्य दिनों में भी बढ़ रही पैदल कांवड़ियों की संख्या

Barabanki News: रामनगर, संवाददाता। सावन के सोमवार के अलावा सामान्य दिनों में भी लोधेश्वर महादेव मंदिर में पैदल कांवर लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन भक्त कांवर में जल भरकर कई किलोमीटर पैदल यात्रा कर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को गोंडा स्थित भभुआ के पास बह रही सरयू नदी से 21 लीटर जल लेकर अमन कश्यप और 31 लीटर जल लेकर विशाल कुमार नंगे पैर लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। दोनों ने भोलेनाथ को सरयू का जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान डाली, रागिनी, कोमल, सोम, राजा, मोहिनी आदि मौजूद रहे। मंदिर परिसर में लगातार हर-हर बम-बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

मुख्य पुजारी वीरेंद्र महराज, पुजारी आदित्य और अनिल ने बताया कि सावन मेले में कांवर लाने की प्रथा रही है। इस बार महादेवा में भी कांवर लेकर भक्त आए। पहले फाल्गुनी मेले में कांवर आती थी अब सावन में भी श्रद्धालु आने लगे है। श्रद्धालु घड़े में गंगाजल अथवा पवित्र नदियों का जल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और लोधेश्वर महादेव को अर्पित कर अपने जीवन को धन्य मानते हैं। सोमवार के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: सामान्य दिनों में भी बढ़ रही पैदल कांवड़ियों की संख्या