कुत्तों के हमलों में हो चुकी हैं दो मौत, कई घायल

Mar 02, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी में पिछले दो वर्षों में कुत्तों के हमलों में वृद्धि हुई है, जिसमें एक बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। महक नाम की सात साल की बच्ची को कुत्तों ने घायल किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। अन्य कई लोग भी कुत्तों के हमलों का शिकार हुए हैं।

कुत्तों के हमलों में हो चुकी हैं दो मौत, कई घायल

बाराबंकी। पिछले दो सालों में जिले में कुत्तों के हमलों में इजाफा हुआ है। इसमें एक मासूम व बुजुर्ग की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर घायल भी हुए थे। जहांगीराबाद थाना के हजरतपुर गांव में 21 फरवरी 2025 को गांव की सात साल की महक अपनी दो सहेलियों के साथ खेत में आलू बीनने गई थी। इसी दौरान वहां कुत्तों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया था। इसमें महक गंभीर रूप से घायल हो गई थी। डा. राम मनोहर लोहिया अवध अस्पताल लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ दिन बाद हजरतपुर गांव के पास से गुजरी नहर पटरी पर कुत्तों ने छात्रों को नोचा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

28 सितंबर 2025 की रात सुबेहा थाना के मेहंदिया मजरे सिधियावां गांव में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दयाराम रावत (72) पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उन्हें नोच डाला था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 21 जनवरी 2026 को मोहम्मदपुर खाला थाना के बखरिया टोला में दूध लेने गई 12 वर्षीय ज्योति पर कुत्तों ने हमला कर उसे नोच डाला था। लोगों ने उसकी जान बचाई थी। 26 जनवरी 2024 को बाराबंकी पुलिस लाइन के बाहर दो साल के अथर्व पुत्र गौरव तिवारी को कुत्तों ने नोच डाला था। 23 फरवरी को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मरौचा ईश्वरी सिंह गांव निवासी मनीष शुक्ल की चार वर्षीय पुत्री सौम्या, छह वर्षीय आदर्श व 10 वर्षीय बिट्टू को कुत्तों ने नोच डाला था। बचाने पहुंचे राजेंद्र कुमार (50) को भी कुत्तों ने नोचा। इसके साथ ही पूर्व में और भी कुत्तों के हमलों की और घटनाएं हो चुकी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।