पत्नी से फर्जी कोर्ट मैरिज कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गांव के शिवकुमार ने उसकी पत्नी से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर फर्जी कोर्ट मैरिज कर ली। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अशिक्षित और मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने यह शादी की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पत्नी से फर्जी कोर्ट मैरिज कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। दरियाबाद थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा कर कोर्ट मैरिज कर लिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरियाबाद थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह करीब नौ साल पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। गांव के ही शिवकुमार ने उसकी पत्नी को चार मई को उपचार कराने के बहाने बाराबंकी लेकर आया था। यहां कचहरी में उसने पत्नी से एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया था।

पत्नी अशिक्षित है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोप है कि इसी का फायदा उठा कर आरोपी ने पत्नी के साथ कोर्ट मैरिज के फर्जी अभिलेख भी तैयार करा लिया जबकि उसकी पत्नी को इसकी जानकारी है न ही सहमति है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।