Barabanki News: चलती कार बनी आग का गोला,कार सवार जिंदा जला

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: एक दिल दहला देने वाली घटना में, सफदरगंज के बरियारपुर गांव के पास चलती कार में आग लगने से एक दस्तावेज नवीस, राज नारायण वर्मा, की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने से उनकी कार धूं-धूं कर जलने लगी, और वह बाहर निकलने का प्रयास भी नहीं कर सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Barabanki News: चलती कार बनी आग का गोला,कार सवार जिंदा जला

Barabanki News: फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पाया काबू सफदरगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में बरियारपुर गांव के बाहर रविवार सुबह चलती कार में अचानक आग लगने से कार सवार दस्तावेज नवीस की जिंदा जलकर मौत हो गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार सवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।सफदरगंज थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी राज नारायण वर्मा (50) पुत्र मेवा लाल वर्मा बाराबंकी कचहरी में दस्तावेज नवीस (बैनामा लेखक) का काम करते थे।

वह बाराबंकी शहर में ही रहते थे। रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण वह अपने कार से अपने गांव मां से मिलने जा रहे थे। वह गांव के पास पहुंचे थे तभी अचानक उनकी कर में आग लग गई। जब तक वह कर से निकाल पाए आज की लफ्जों ने पूरी कर को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में उनकी कर में ही जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। चलती कार में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: चलती कार बनी आग का गोला,कार सवार जिंदा जला