न्यायालय के आदेश पर नामित सदस्यीय कराएंगे विकास

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - उच्च न्यायालय के आदेश पर खानपुर ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति पंचायत के लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेगी। नगर पंचायत सुबेहा में आबादी के समाहित होने के कारण विकास कार्य ठप हो गए थे। अब विकास कार्यों की बहाली की संभावना बढ़ गई है।

न्यायालय के आदेश पर नामित सदस्यीय कराएंगे विकास

सुबेहा। उच्च न्यायालय के आदेश पर खानपुर ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। नामित सदस्य पंचायत के लंबित कार्यों को कराने का प्रयास करेंगे। विकास खंड हैदरगढ़ के खानपुर ग्राम पंचायत का बहुत बड़ा आबादी हिस्सा नगर पंचायत सुबेहा में समाहित हो गया था। इस उलट फेर के चलते खानपुर ग्राम पंचायत में शेष बचे गांव छोटी चौकी, बडी चौकी, साहापुर व खानपुर गांवों में विकास कार्य ठप पडे़ थे। उच्च न्यायलय का आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी ने निर्वाचित सदस्य तुलसी राम, अमरजीत व फिरोजाबानो को प्रधान पद के सभी दायित्वों का निर्वाह करने के लिए शक्तियां प्रदान कर दी गई हैं।

जिसके चलते जल्द ही विकास कार्य शुरू होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।