Barabanki News: केंद्र पर संस्थागत प्रसव की बेहतर प्रगति देख संतुष्ट हुई टीम

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: बाराबंकी में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और गर्भवती महिलाओं की स्वस्थ्य देखभाल एवं संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Barabanki News: केंद्र पर संस्थागत प्रसव की बेहतर प्रगति देख संतुष्ट हुई टीम

Barabanki News: बाराबंकी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करते हुए ओपीडी, लेबर रूम, दवा कक्ष, जांच कक्ष सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम चौधरी, फार्मासिस्ट, एएनएम संगीता राय से केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां पर एएनएम संगीता राय ने बताया कि उनके द्वारा 21 जुलाई से 20 अगस्त तक 94 सुरक्षित प्रसव कराए।

उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने के प्रति जागरुक करना, उनका टीकाकरण आदि व नियमित देखभाल से केंद्र के प्रति गर्भवती महिलाओं का विश्वास भी बना है। ग्रामीणों ने कहा कि तीन साल पूर्व यहां प्रसव सुविधा नहीं मिलती थी, एएनएम की तैनाती के बाद से प्रसव होने से स्थानीय महिलाओं को 15 किमी. दूर जिला महिला अस्पताल नहीं जाना पड़ता है। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. वंजना खरे, प्रशिक्षण एवं संयुक्त निदेशक डॉ. शोभा मिश्रा, डॉ. कमलेश यादव, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम अधीक्षक सीएचसी बड़ागांव, डॉ. राधेश्याम गौड़ उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: केंद्र पर संस्थागत प्रसव की बेहतर प्रगति देख संतुष्ट हुई टीम