पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव में बुधवार की दोपहर पेड़ से टकराकर बाइक सवार

हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव में बुधवार की दोपहर पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। नरौली गांव का ही निवासी मायाराम (23) बाइक से टीकारामन रोड पर जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर तेज गति से एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद परिजन उसे सीएचसी हैदरगढ़ लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अहमदाबाद से घर आया था युवक: परिवार के लोगों ने बताया कि मायाराम गुजरात प्रांत में कैफे हाउस में नौकरी करता था। एक पखवारे पहले घूमने के लिए गांव आया था।मौत
उसे खींचकर ले गई: बुधवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मायाराम घर से निकलकर गांव के टीकारामन मोड़ पर स्थित एक होटल पर बैठा था। वहां परिवार एवं गांव के लोग भी बैठे थे। बातचीत व हंसी ठिठोली के दौरान ही अचानक मायाराम उठा और पास में बैठे परिवार के युवक के हाथ से चाबी ले ली और कहा बस अभी आया। इतना कहकर स्पेलेण्डर बाइक को स्टार्ट कर तेजी से आगे बढ़ा। अकस्मात बाइक की स्पीड इतनी तेज हो गई कि बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज बाइक सामने स्थित पेड़ से टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इस बीच पेड़ से बाइक टकराने की आवाज सुनकर होटल पर बैठे सभी लोग दौड़ पड़े। मौके पर पहंुचे तो मायाराम लहुलूहान पड़ा था।आनन-फानन में परिवार के लोग उसे एंबुलेंस के इंतजार के बिना ही बाइक से लेकर सीएचसी पहंुचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार व गांव वालों ने कहा कि मौत उसे खींचकर ले गई। उधर घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में मायाराम सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों को क्या पता यह आखिरी मुलाकत होगी: किसी को क्या पता था कि जिस मायाराम के साथ बैठकर सभी गपशप कर रहे हैं, वह कुछ देर बाद दुनिया को छोड़ देगा। एक सप्ताह पूर्व गुजरात से छुट्टी लेकर गांव आया मायाराम का ज्यादातर समय दोस्तों के साथ ही बीता। कुछ दिन बाद ही उसे वापस जाना था। बुधवार की दोपहर 12.30 बजे मायाराम टीकारामन मोड़ पर स्थित एक होटल पर पहंुचा और पुराने इष्ट मित्रों से बातचीत करने लगा। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। इसी बीच अकस्मात उठा और साथी युवक से उसकी बाइक की चाबी ले ली और बिना समय गंवाए बाइक स्टार्ट की। बताते हैं कि वह जैसे ही बाइक पर बैठा बाइक का स्लेटर तेज हो गया और जाकर सीधे पेड़ से टकरा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


