
बाराबंकी-हरख में तिरंगा रैली निकाली गई
Barabanki News - जैदपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार...
जैदपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत संत कवि बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरख के छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रवि रावत, बीडीओं प्रीती वर्मा भी मौजूद रहे। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर हरख ब्लॉक के चौराहे से होती हुई महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर समेत कई लोग मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


