Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsGrand Start of Seven-Day Bhakti-Filled Shri Madh Bhagwat Katha in Suratganj
भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संक्षेप:

Barabanki News - सूरतगंज में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी तट तक यात्रा की और विधिविधान से जल भरकर कथा स्थल पर लाए। आचार्य कमलेश कुमार पांडेय ने कथा का शुभारंभ किया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Jan 27, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

सूरतगंज। सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बजरंग कुटी परिसर से निकली कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा सरयू नदी तट तक पहुंची, जहां विधिविधान से जल भरकर कलशों को कथा स्थल लाया गया। कलश स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के बिझला मजरे पांडेयपुर गांव में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुई।कथा के शुभारंभ से पूर्व आचार्य कमलेश कुमार पांडेय के सान्निध्य में निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने गांव का भ्रमण किया। शाम को कथा व्यास आचार्य कमलेश कुमार पांडेय मृदुल ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह कथा जीवन के उद्देश्य और सही दिशा का बोध कराती है। जहां-जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां का वातावरण नकारात्मकता से मुक्त होकर सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह, सुनील सिंह, दुर्गेश कुमार मिश्रा, गौरव मिश्रा, ओम प्रकाश, अनूप कुमार, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।