भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभांरभ
Barabanki News - रामसनेहीघाट। सुमेरगंज के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में अनेक महिलाओं ने भाग लिया। संत विजय दास जी महाराज ने राम कथा का गुणगान किया। कथा 3 जून तक प्रतिदिन आयोजित होगी।

रामसनेहीघाट। कस्बा सुमेरगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा का शुभारंभ गुरुवार शाम भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। जय श्रीराम और धार्मिक जयघोषों से पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन के बाद कथा मंच पर बड़ी छावनी, अयोध्या धाम के संत विजय दास जी महाराज ने श्रीराम कथा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस का पान कराया。
कथा का महत्व
कथावाचक ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा सुनने के लिए देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायंकाल सात बजे से रात्रि दस बजे तक आयोजित होगी। कथा के मुख्य यजमान विवेक गुप्ता एवं मधु गुप्ता हैं। तीन जून को यज्ञ, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


