
धूमधाम से निकली कलश यात्रा, कथा आज से
Barabanki News - निन्दूरा में सोमवार को भागवत कथा शुरू होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने यात्रा में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। हजारों भक्तों ने सिर पर कलश रखकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया। यह कथा 15 फरवरी तक चलेगी, जिसमें पूजा अर्चना और जलाधिवास का आयोजन होगा।
निन्दूरा। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पहले सोमवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जगह-जगह भक्तों द्वारा कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा भी शामिल हुए। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड्डूपुर स्थित मूर्त स्वामी आश्रम पर मंगलवार से आरंभ हो रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की पूर्व संध्या पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढाया। बड्डूपुर स्थित प्रज्ञेशवर महादेव मंदिर से जल लेकर कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।
महिलाएं सिर पर कलश रखकर पूरे कस्बे व क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल मूर्ति स्वामी आश्रम पर पहुंची। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश स्थापित किया गया। इस दौरान जहां जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि बड्डूपुर सदैव सनातन संस्कृति का ध्वज वाहक रहा है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य जीवन का सार है, जो जीवन जीने की सच्ची राह दिखाती है। राम सहारे दास जी महराज की सान्निध्य में प्रारंभ हो रही यह कथा 15 फरवरी तक चलेगी। इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह, मनोज सिंह, एके पांडेय, विपिन राठौर, डॉ रामकुमार, गिरि, सुर्यतोष सिंह, मनोज कुमार, मयंक, संतोष सिंह, डीएम सिंह, दिनेश सिंह तोमर, योगेंद्र पटेल, अवधेश कुमार वर्मा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे थे। मंगलवार को प्रतिमाओं का जल जलाधिवास व रुद्राभिषेक सायं काल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




