गंगा दशहरा पर निकली भव्य शोभा यात्रा
निन्दूरा के बिसाई स्थित बाबा राम प्रसाद दास नवहाई कुटी पर गंगा दशहरा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं पीतांबर वस्त्र पहनकर कलश लेकर मंगलगीत गाती हुई चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नाचते गाते जयकारा लगाया और यात्रा का स्वागत किया। अयोध्या से आए शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया।

निन्दूरा, संवाददाता। क्षेत्र के बिसाई स्थित बाबा राम प्रसाद दास नवहाई कुटी पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में श्रीराम महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए शामिल हुईं। इस दौरान भजनों पर नाचते गाते जयकारा लगाते श्रद्धालु चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। सोमवार को नवहाई कुटी परिसर में बने यज्ञशाला स्थल से कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में ढोल नगाड़े डीजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जयकारे लगाते चल रहे थे।
गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। रास्ते में लोगों ने पानी व शर्बत का वितरण भी किया। मोहनपुर, मिर्जापुर, पकरियापुर, पीर नगर, रहीमाबाद, पहाड़पुर, जवाहिरपुर व सीतलपुर होते हुए इंदिरा नहर पहुंची। यहां पर जल भरने के बाद कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान अयोध्या धाम से आए शास्त्री सुशील पांडे ने मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराया। यह आयोजन अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी के आसिन महंत बाबा प्रेमदास महाराज के संयोजक से किया जा रहा है। श्रीराम महायज्ञ के पहले दिन सोमवार को अयोध्या धाम से पधारे प्रवचक डॉ. महेश दास ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जन्म की कथा सुनाइए। श्रोता पंडाल में जय श्रीराम जय श्रीराम के उदघोष लगाते रहे। कलश यात्रा में मंदिर के महंत राणा दास, अतुल महाराज, यशोदा नंदन, राकेश पहलवान, लक्ष्मण दास, विनोद दास, सिवान दास, हिमांशु तिवारी, शिवदयाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


