धूमधाम और उत्साह से निकाली गई शोभायात्रा
Barabanki News - मसौली के ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मढीटोला में दुर्गा मंदिर में शनिदेव की मूर्ति की स्थापना से पहले गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में सन्नो रस्तोगी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा विधि का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई prominent लोग उपस्थित थे।

मसौली। ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मढीटोला स्थित दुर्गा मंदिर मे शनिदेव की मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में गाजे बाजे के साथ भर्मण कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी। जिसमें सैकड़ो पुरुष व महिलाएं श्रद्धा व भक्ति के साथ शामिल हुई। दिनेशचंद्र रस्तोगी की स्मृति में उनकी पत्नी सन्नो रस्तोगी द्वारा स्थापित की जाने वाली भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व दुर्गा मंदिर से निकाली गयी शोभायात्रा हनुमान मंदिर, काली मंदिर होते हुए वापस दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां पर अभय शुक्ला, रमेश्चंद्र पाठक व पुजारी मंशाराम ने यजमान सन्नो रस्तोगी के हाथों विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इस मौक़े पर लकी रस्तोगी, किशन रस्तोगी, श्यामाचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुरज यादव, सुरजन यादव, कल्लू यादव, उमाशंकर गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, मोहित यादव, दुर्गेश गुप्ता, मनोज यादव, रितेश यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


