50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हाफ एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

Mar 14, 2026 01:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - पुलिस की कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग

50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हाफ एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

बाराबंकी, संवाददाता। जिले के थाना असन्द्रा क्षेत्र में शनिवार देर रात स्वाट टीम और असन्द्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर में भर्ती कराया गया। आरोपी पर बाराबंकी और लखनऊ के विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस टीम पर बदमाश ने की फायरिंग-स्वाट टीम और थाना असन्द्रा पुलिस शुक्रवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाईवे की ओर एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान चली एक गोली स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी के कान के पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल-बदमाश की फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भाग रहे आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की शिनाख्त रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा, थाना बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी का उपचार सीएचसी सिद्धौर में कराया गया।11 आपराधिक मुकदमों में था वांछित-जहांगीराबाद थाने में दर्ज डकैती के एक मामले में पुलिस रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह की तलाश कर रही थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा बाराबंकी और लखनऊ के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।