Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsFather Accuses In-Laws of Dowry Harassment and Threats in Barabanki
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पिता ने थाने में दी तहरीर

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पिता ने थाने में दी तहरीर

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी के सुन्दरनगर गांव में एक पिता ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाह के बाद से ही पति और ससुर ने दहेज की मांग की और पीड़ित परिवार को धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jan 25, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सुन्दरनगर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुन्दरनगर मजरे बतनेरा निवासी पीड़ित कल्लू पुत्र दुलारे ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी का विवाह अक्टूबर 2025 में राजकुमार पुत्र गयाप्रसाद निवासी बसंतपुर मजरे उमरी गनेशपुर, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर के साथ किया था। विवाह में उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के लगभग एक माह बाद से ही पति राजकुमार और ससुर गया प्रसाद द्वारा दहेज की मांग को लेकर पुत्री के साथ मारपीट की जाने लगी।

आरोपियों द्वारा बाइक, डबल बेड और एलसीडी की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने बताया कि गरीबी के कारण वह अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थ है। पीड़ित के अनुसार करीब एक माह पूर्व राजकुमार, उसके पिता गयाप्रसाद तथा धर्मेन्द्र निवासी पुत्तीपुरवा थाना रामपुर मथुरा उनके घर सुन्दरनगर आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे उनकी पुत्री और पूरा परिवार दहशत में है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह विवाह रामकृपाल पुत्र भगौती निवासी बांसूपुर मजरे बतनेरा के कहने पर हुआ था, जिसकी भूमिका भी पूरे मामले में संदिग्ध बताई गई है। पीड़ित पिता ने थाना प्रभारी से मामले में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;