फतेहपुर बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित
Barabanki News - फतेहपुर में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा की गई है। मतदान 26 फरवरी को होगा और मतगणना उसी दिन शाम 4 बजे शुरू होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 19 फरवरी को होगी। चुनावी प्रक्रिया में विभिन्न चरणों का विवरण भी दिया गया है, जिसमें प्रत्याशियों की परिचर्चा और मतदाता सूची का प्रकाशन शामिल है।

फतेहपुर। इल्डर्स कमेटी ने दि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया है। चुनाव की घोषणा होते ही कचहरी परिसर में संभावित प्रत्याशियों की दौड़-धूप शुरू हो गई है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के दावेदार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 26 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 3:30 बजे तक होगा। इसी दिन सायं 4 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया जा चुका है, जबकि 18 फरवरी को मतदाता सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर पुन: प्रकाशन किया जाएगा।
19 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिल की प्रक्रिया अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। 20 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। 21 फरवरी को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 23 फरवरी को बार कक्ष में प्रत्याशियों की परिचर्चा बैठक अपराह्न 12 बजे आयोजित होगी। 24 फरवरी को मतदान स्थल की तैयारियां पूरी की जाएंगी, जबकि 25 फरवरी को प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन होगा। यह जानकारी इल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने दी। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख, राकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, पौरुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


