हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
मसौली थाना क्षेत्र में एक सड़क दुघर्टना में अमरेश कुमार की मौत हो गई। 25 मार्च को रिश्तेदार के मुण्डन संस्कार से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 7 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मसौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पत्नी की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया। थाना फतेहपुर के शाहपुर चक बहेरवा, पोस्ट बिलखिया निवासी शान्ति देवी ने तहरीर में बताया कि 25 मार्च को अपने रिश्तेदार अंकित यादव पुत्र स्व. दरशरथ निवासी ग्राम कोटवा भयारा के यहां मुण्डन संस्कार में शामिल होने के लिए मेरे पति अमरेश गए थे, वहां से लौटते समय त्रिलोकपुर धर्मकाटा के पास अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर लापरवाही से मेरे पति की बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे पति अमरेश कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने से वे घायल हो गए थे। घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा घायलावस्था में एम्बुलेन्स से समुदायिक स्वास्थ केन्द्र रामनगर भेजा गया। हालत गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गम्भीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दिनांक सात अप्रैल को पति की मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


