बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
Barabanki News - त्रिवेदीगंज के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक शिवकुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

त्रिवेदीगंज। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव निवासी शिवकुमार (35) पुत्र राजेंद्र कुमार शुक्रवार रात किसी काम से बाइक से घर से बाहर गए थे। गंगागंज बाजार की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क से हटवाकर पंचनामा भरा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


