तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Barabanki News - निन्दूरा (बाराबंकी) में शनिवार शाम को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पप्पू (55) अपने साथी के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
निन्दूरा (बाराबंकी), संवाददाता। कुर्सी-इटौंजा मार्ग पर मदारपुर चौराहे के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवा थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी पप्पू (55) अपने साथी के साथ लखनऊ जनपद के महिंगवां थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। मदारपुर चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान पप्पू ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


