
तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत
Barabanki News - निन्दूरा। बीएससी की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को बड्डूपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी। शोभित की मृत्यु हो गई जबकि आसिफ का उपचार किया गया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और घायल को अस्पताल भेजा।
निन्दूरा। बीएससी की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों शनिवार की सुबह बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग स्थित पैगम्बरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन स्थानीय सीएचसी भेजा। यहां डाक्टर ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे छात्र का उपचार किया गया। दोनों छात्र सीतापुर जिले के निवासी हैं। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पैगम्बरपुर गांव के पास हुआ हादसा: शनिवार की सुबह पैगंबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शोभित (20) पुत्र शैलेंद्र कुमार व इनका साथी आसिफ (20) पुत्र रहमत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा। हादसे में बाद मौके पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। सिर पर चोट लगने से शोभित की हालत अधिक गंभीर थी। सीएचसी पहुंचे पर डाक्टर ने उपचार शुरू किया लेकिन शोभित की मौत हो गई। आसिफ का उपचार किया गया। बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे छात्र: पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक व घायल के परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में उनके परिजन बड्डूपुर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक शोभित व घायल आसिफ कुर्सी थाना के कस्बा निन्दूरा स्थित प्रेरणा महाविद्यालय में बीएससी के छात्र हैं। दोनों बाइक से शनिवार की सुबह पेपर देने जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन हादसे का शिकार हो गए। इस घटना से मृतक छात्र के घर में कोहराम मचा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




