Farmers Protest Against Punjab Government s Police Action at Delhi Border पंजाब बार्ड पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का फूटा आक्रोश , Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsFarmers Protest Against Punjab Government s Police Action at Delhi Border

पंजाब बार्ड पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का फूटा आक्रोश

Barabanki News - बाराबंकी में किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई किसानों को गिरफ्तार किया। किसान संगठनों ने घटना की निंदा की और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीFri, 21 March 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
पंजाब बार्ड पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का फूटा आक्रोश

बाराबंकी। पंजाब में दिल्ली बार्डर पर डेरा डालकर धरना-प्रदर्शन करने वाले किसानों को लाठीचार्ज करने के बाद गिरफ्तार करने पर किसान संगठनों का आक्रोश फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में गन्ना दफ्तर में जमा भाकियू नेताओं ने उक्त घटना को लेकर पंजाब सरकार की निंदा की। सभी ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन देकर पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कृषि मंत्री से आंदोलनरत किसान नेताओं की वार्ता के दौरान शंभू बार्डर पर पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर नाराज किसान काफी संख्या में गन्ना दफ्तर में एकत्र हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस विभाग भी एलर्ट हो गया। भारी संख्या में पुलिसकर्मी गन्ना दफ्तर में तैनात कर दिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर हुए आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि पंजाब के किसान 13 माह से दिल्ली के बॉर्डर पर एमएसपी गारंटी कानून बनाने व अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। पंजाब सरकार को किसानों से बैठकर बात करनी चाहिए थी ना कि उन पर लाठियां चलनी चाहिए थी। किसान नेताओं ने कहा कि 19 मार्च को किसान नेता राजे ढालेवाल, सरवन सिंह पैंथर, अभिमन्यु कोहाड आदि नेताओं की केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के साथ वार्ता हो रही थी। इस वार्ता के खत्म होने के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानसिंह ने बड़ी शर्मनाक और निंदनीय हरकत करते हुए किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके किसानों के बनाए गए अस्थाई झोपड़ी को भी बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। यही नहीं 500 से अधिक किसान और कार्यकर्ता पर मुकदमा लिख उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर लालजी यादव ने कहा कि पंजाब सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रोहित द्विवेदी, सुनील यादव, बलराम यादव, विशाल वर्मा, बृजेश यादव, अजीत सिंह, जायद अंसारी, रामनरेश पटेल, सकीना बानो, अनीता वर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।