किसान खेत में गेहूं काट रहा था, खेत के पास खड़ी बाइक ले भागा युवक
Barabanki News - बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में एक किसान की बाइक चुराई गई। किसान ने अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक खेत के पास चाभी लगी हुई छोड़ दी थी। एक युवक मौके पर पहुंचा और बाइक लेकर फरार हो गया। किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपी अभी तक फरार है।

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में बाइक के उचक्कागिरी की एक नायाब घटना सामने आई है। एक किसान की गांव से दूर खेत के पास खड़ी बाइक को उचक्के ने गायब कर दी। जब तक किसान हो हल्ला मचाता वह बाइक लेकर भाग निकला। कोठी क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। ग्राम सेमराव निवासी रामकेवल मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत सात अप्रैल की सुबह करीब सात बजे वह टेण्डवा रोड पर गेहूं काट रहा था। इस दौरान उसने अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक खेत के पास चाभी लगी हुई खड़ी कर दी थी। पीड़ित के अनुसार, एक युवक वहां पहंुचा और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया।
जब तक उन्हें घटना का पता चला, तब तक आरोपी मौके से निकल चुका था। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने 12 अप्रैल को थाना कोठी में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


