खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ का हमला, इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

सूरतगंज के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक किसान माता प्रसाद को सांड़ के हमले में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उचित उपचार नहीं मिला। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

 खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ का हमला, इलाज के दौरान मौत

सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सांड़ के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के शेखूपुर बंजरिया गांव निवासी माता प्रसाद मंगलवार देर शाम खेत से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सरदार पशु बाजार के निकट अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर घायल किसान को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि वहां समुचित उपचार नहीं मिल सका, जिसके चलते बुधवार देर रात उन्हें वापस घर ले आया गया। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद माता प्रसाद ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस सम्बन्ध में कोतवाल अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।