पत्नी के साथ मिल कर भाई को पीटा, केस दर्ज
सतरिख थाना के जाटा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विनोद कुमार के भाई मनीष ने शराब के नशे में आकर परिवार को गालियां देने लगा। जिसके बाद हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाराबंकी। सतरिख थाना के जाटा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाटा चौकी लखैचा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका भाई मनीष कुमार शराब के नशे में आए दिन घर में गाली-गलौज करता है। आरोप है कि एक जून की रात करीब 8:30 बजे मनीष कुमार नशे की हालत में घर पहुंचा और परिवार के लोगों को गालियां देने लगा। विरोध करने पर मनीष कुमार और उसकी पत्नी पप्पी ने एकराय होकर ईंट, गुम्मों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले
में विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी बरौली पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के सिर और दाहिने कंधे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनीष कुमार और पप्पी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


