टंकी फटने से झुलसी महिला की हालत गंभीर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बाराबंकीदरियाबाद के अकबरपुर गांव में मेंथा पेराई के दौरान टंकी तेज धमाके से फट गई। इससे रामफेर, उनकी पत्नी रूपरानी, और उनके बेटे सुभम सहित तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत में सुधार है, जबकि महिला रूपरानी की हालत नाजुक बनी हुई है।

दरियाबाद। थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मेंथा पेराई के दौरान टंकी तेज धमाके के साथ फट जाने में घायल हुए महिला समेत तीन लोगों का इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा है। जिसमें दो घायलों की हालत में सुधार है। महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। अकबरपुर गांव निवासी रामफेर अपनी मेंथा की टंकी पर पेराई कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ टंकी फट गई। जिसमें रामफेर की पत्नी रूपरानी, पुत्र सुभम और भाई हरिभजन गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल से सिविल अस्पताल भेजा गया था। जहां पर दो की हालत में सुधार है वही महिला रूपरानी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:मेंथा टंकी फटने से झुलसी महिला की हालत गंभीर
ये भी पढ़ें:गर्म तेल में गिरकर महिला झुलसी, इलाज जारी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


