छात्र संसद में अविचल बने प्रधानमंत्री, आरुषि उप प्रधानमंत्री

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का चुनाव उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में अविचल प्रधानमंत्री और आरुषि उप प्रधानमंत्री चुने गए। अन्य पदों पर प्रियांशी यादव, रचित और अरनव को भी जिम्मेदारियां मिलीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने लोकतंत्र के महत्व को बताया और छात्रों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

छात्र संसद में अविचल बने प्रधानमंत्री, आरुषि उप प्रधानमंत्री

फतेहपुर। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का चुनाव उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव बाद हुई मतगणना में छात्र अविचल प्रधानमंत्री व छात्रा आरुषि उप प्रधानमंत्री चुने गए। सेनापति यशवर्धन व उप सेनापति का पद प्रियांशी यादव को मिला। रचित जल मंत्री तो अरनव स्वच्छता मंत्री बने। शौर्य गुप्ता को न्यायाधीश बनाया गया। चुनाव के बाद आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न पदों पर प्रतीक रूप में चुने गए भैया बहन भविष्य में अपनी इन्ही भूमिकाओं को साकार कर जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं।

छात्र अपने आसपास समाज की कुरीतियों व राष्ट्रप्रेम के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने लोकतंत्र में जनमत के महत्व पर प्रकाश डाला। मतदान अधिकारी विपुल शर्मा के नेतृत्व में आचार्य दिवाकर विक्रम, प्रीति सिंह, साक्षी वर्मा, ममता सैनी, कैलाश अवस्थी व सुधीर गुप्ता ने चुनाव सम्पन्न कराया। चुनाव में 23 भैया व 11बहनों समेत 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें विभिन्न पदों पर 14 प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव को लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। पदों पर जीते प्रत्याशियों समेत नामांकन करने वाले सभी छात्र छात्राओं का माल्यर्पण कर उत्साहवर्धन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।